फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को कुत्तों ने नोचा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के गढ़ा नसीरपुर गांव में नित्यक्रिया के लिए गांव के अन्य बच्चों के साथ नहर किनारे गई बालिका पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

कुत्तों के हमले से भयभीत होकर अन्य बच्चे मौके से भाग गए। जब तक बच्चे परिवारीजन व ग्रामीणों को सूचित करते, कुत्तों के नोचने से बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।
गुरुवार सुबह रिया (7) पुत्री रंजीत वर्मा अपने बड़े भाई रौनक व पड़ोस के बच्चे वैष्णवी व गौरव के साथ शौच के लिए नहर की ओर गई थी। तभी यहां आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

एक पीपल के पेड़ के पास कुत्तों के हमलावर होने पर अन्य बच्चों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन रिया कुत्तों के बीच फंस गई।
सूचना मिलने पर जब तक घरवाले मौके पर पहुंचते आवारा कुत्तों ने रिया को नोच डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवारजनों ने घायल बालिका को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव निवासी महेश शर्मा बताते हैं रिया कटरौली के एक निजी स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ती थी। उसका एक बड़ा भाई रौनक है वो भी साथ गया था लेकिन भागने में सफल रहा और उसकी जान बच गई।
इस वारदात के गांव के बच्चे काफी सहमे हुए हैं। बताते हैं कि रंजीत वर्मा के घर में काफी समय से शौचालय है। बच्चे कभी शौच को बाहर नहीं जाते थे लेकिन गुरुवार को बच्चों का साथ मिला और ये भी भाई-बहन चले गए।
सीएचसी के वरिष्ठ फार्मासिस्ट केपी उपाध्याय ने बताया परिवार के लोग बालिका के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आए थे लेकिन बालिका को नहीं लाए थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें