फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची कैफियात एक्सप्रेस

Mon, 28 Sep 2015 10:25 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली से आजमगढ़ लौट रही कैफियात एक्सप्रेस सोमवार सुबह सोहावल स्टेशन के होम सिग्नल के पास अचानक लहरा गई। इस पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन


ट्रेन लहराने व इमरजेंसी ब्रेक लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही आपात टीम के साथ रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि होम सिग्नल के पास पटरियां फैलने से उनके बीच का गैप चार इंच बढ़ गया था।

इसी वजह से ट्रेन लहराई थी। हालांकि चालक के इमरजेंसी ब्रेक लगाने से बड़ा हादसा टल गया। टीम ने ट्रैक दुरुस्त करके ट्रेन को रवाना किया। इसके बाद संरक्षा विभाग की रिपोर्ट पर परिचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन


मामले की जांच शुरू हो गई है। डीआरएम ने पूरी रिपोर्ट तलब की है। कैफियात एक्सप्रेस को सोमवार सुबह पौने सात बजे सोहावल स्टेशन से गुजारने के लिए रन थ्रो सिग्नल मिला था।

सोहावल में ट्रेन का स्टॉपेज नहीं होने से ट्रेन स्पीड में थी। इसे लखनऊ के चालक मो. नसीम चला रहे थे और गार्ड वीके शर्मा थे। होम सिग्नल से पहले ट्रेन लहराई तो चालक ने खतरे की आशंका में इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया।

चालक ने फैजाबाद स्टेशन पर मेमो सौंपा। इसमें लिखा है कि ट्रैक दोष के चलते इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा, वरना बड़ा हादसा होता। इसकी वजह से आधे घंटे से अधिक ट्रेन खड़ी रहने की बात कही है।

मामले की सूचना मिलते ही सहायक मंडल अभियंता एके वाजपेयी, टीआई आरके उपाध्याय व अन्य अधिकारी आपात टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

छानबीन में पता चला कि किमी. संख्या 983.5 पर स्टेशन के होम सिग्नल के पास रेल पटरी लगभग चार इंच फैल गई थी। चालक तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन न रोकता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


 पटरी दुरुस्त करके रेल सेवा बहाल कर दी गई है। मामले की संयुक्त रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय भेजी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें