फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो-तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा। थाना क्षेत्र पटरंगा में पुलिस ने शनिवार को गोवध व तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को दबोच लिया। आरोपी पर एसएसपी द्वारा 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जून में पटरंगा पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग लगाकर एक डीसीएम को हिरासत में लिया था। वाहन में 16 गोवंशीय पशु मृत अवस्था में बरामद हुए थे। पुलिस ने सभी मृत पशुओं का अंतिम संस्कार कराकर तस्करी में लिप्त फरार आरोपियों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।
शनिवार को मामले की विवेचना कर रहे एसएसआई सुधाकर यादव को सूचना मिली कि तस्करी में प्रयुक्त ट्रक का स्वामी थाना क्षेत्र के रानीमऊ तिराहा के समीप घूम रहा है। थाना प्रभारी विवेक सिंह दल-बल के साथ रानीमऊ तिराहे पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी अब्दुल राशिद निवासी मोहल्ला सुमेरगंज भेटरिया जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें