फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: परिक्रमा पथ की छत के पत्थर बिछाने का काम पूरा

Sat, 13 May 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
पत्थर बिछाने के काम में जुटे कारीगर।
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में राममंदिर के परिक्रमा पथ के ऊपर छत के पत्थर बिछाने का काम पूरा हो गया है। अब दूसरे हिस्सों में पत्थरों को बिछाने का काम भी तेज कर दिया गया है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार को निर्माणाधीन राममंदिर के छत, दीवारों की भव्य तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। ट्रस्ट का कहना है कि राममंदिर की अद्भुत नक्काशी भक्तों को लुभाएगी।
विज्ञापन

राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि अलग-अलग हिस्सों में मैपिंग कर पत्थरों को बिछाने का काम चल रहा है। छत में भक्तों को कमल दल और फूलों की नक्काशी के दर्शन होंगे। दीवारों पर नक्काशीदार झरोखे भी बनाए जा रहे हैं। राममंदिर के खंभों, दीवारों पर कारीगरों द्वारा अद्भुत नक्काशी की जाएगी। दीवारों पर आईकोनोग्राफी के जरिए धार्मिक चित्रों को उकेरा जाएगा। अभी जो चित्र जारी किए गए हैं यह तो बानगी भर हैं, मंदिर की भव्यता भक्तों को लुभाएगी।

राममंदिर ट्रस्ट की बैठक 30 व 31 को
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक इसी माह 30 व 31 मई को अयोध्या में होगी। इसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जानी है। ट्रस्ट की बैठक हर तीसरे माह होती है, जबकि मंदिर निर्माण समिति की बैठक हर माह की जाती है। बैठक में ट्रस्ट के सभी सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में विदेशी दान लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने सहित अचल मूर्ति के निर्माण पर मंथन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें