फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खरीद में अनियमितता का लगाया आरोप, डीएम ने बैठाई जांच

Wed, 27 Dec 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भाजपा के रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में उपकरण व सामानों की खरीद में अनियमितता का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर डीएम ने जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

विधायक रामचंद्र यादव ने डीएम को लिखे पत्र में कहा कि कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृज कुमार के खिलाफ 14 जुलाई 2022 को जिला अस्पताल मऊ में बतौर सीएमएस रहते प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितता में जांच चल रही है। जांच प्रक्रिया के दौरान उन्हें प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार देना उचित नहीं है। सात माह के कार्यकाल में प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने लगभग पांच करोड़ से अनावश्यक सामानों की खरीद की है। खरीदे गए सामानों को पूर्व में भी खरीदा जा चुका है। मरम्मत के नाम पर भी काफी धन खर्च हुआ है। न तो इन उपकरणों व फर्नीचर का औसत जीवनकाल पूर्ण हुआ ना ही इन्हें निष्प्रयोज्य घोषित कर नीलामी प्रक्रिया ही की गई है।
जेम पर हुई निविदा में किसी भी वित्तीय व तकनीकी विशेषज्ञ को शामिल नहीं किया गया। समिति में लेबल-3 के कनिष्ठतम चिकित्साधिकारी को प्रभारी अधिकार भंडार व कनिष्ठतम फार्मासिस्ट को स्टोर कीपर के रूप में रखा गया है। जबकि, कई वरिष्ठ चिकित्साधिकारी व फार्मासिस्ट कार्यरत हैं। मामले में डीएम नितीश कुमार ने डिप्टी कलेक्टर अंशुमान सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता जय सिंह, विद्युत यांत्रित खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार व सहायक कोषाधिकारी गणेश दत्त पांडेय को जांच अधिकारी नामित करके आख्या भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें