अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के ईडीपी भवन में गुरुवार को एमएड में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग हुई। 1 रैंक से 100 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जिसमें 71 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराकर प्रवेश प्राप्त कर लिया है।
आवासीय प्रवेश समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि एमएड काउंसिलिंग गुरुवार को सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई जिसमें 71 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त कर लिया है। बताया कि 31 अक्तूबर को रैंक 101 से 200 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। एक नवंबर को 201 से 500 रैंक तक के सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।