फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 जनवरी को 11 अस्पतालों में शुरू होगा कोरोना टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद जिले में भी 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण शुरू हो जाएगा। पहले दिन जिले के 11 अस्पतालों क्रमश : जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, राजकीय श्रीराम अस्पताल, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा, मिल्कीपुर, पूराबाजार, मया बाजार व बीकापुर सहित 11 अस्पतालों में टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम तय कर लिया गया है।
विज्ञापन

जारी निर्देश के अनुसार पहले दिन प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर सौ-सौ स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी जाएगी। 28 दिन के बाद टीके का दूसरा डोज भी दिया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव ने बताया कि मंगलवार को टीकाकरण में आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए वाहन कानपुर भेजा जाएगा। बुधवार तक टीका भी उपलब्ध होने की संभावना है। जिसे सीसीटीवी की निगरानी में स्टोर में रखा जाएगा। ड्राई रन में जो खामियां आई हैं, उन्हें दूर करते हुए विधिवत टीकाकरण 16 जनवरी से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें