फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित तीन की मौत, 271 हुए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में शुक्रवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, 271 पॉजिटिव पाए गए। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 11192 हो गई है। इनमें 150 लोगों के डिस्चार्ज होने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 2178 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को 2919 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है और 2364 लोगों का कोरोना जांच के लिए नमूना लिया गया है। रिपोर्ट में वैदेहीनगर व कौशलपुरी कॉलोनी में सर्वाधिक सात-सात संक्रमित पाए गए।
इसके अलावा हनुमतनगर में पांच, बीकेएच बूथ, हौसलानगर, साहबगंज, धनीराम का पुरवा, सरायरासी में चार-चार, रेलवे स्टेशन, खवासपुरा, अवधपुरी कॉलोनी, रिकाबगंज, खिड़की अली बेग, लालबाग, नियांवा, शक्तिनगर, मुकेरीटोला, अंगूरीबाग, गद्दोपुर, नीलगोदाम में तीन-तीन संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कुल सक्रिय 2178 मरीजों में से 2065 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि गंभीर रूप से संक्रमित 113 मरीजों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें