फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित सात की मौत, 142 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती सात कोरोना संक्रमितों ने 24 घंटे में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं रविवार को 142 पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल मरीजों की संख्या 13080 पहुंच गई है। इनमें से 249 ने कोरोना से जंग जीत ली। उनके डिस्चार्ज होने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 2198 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को 1072 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 142 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और 1076 का जांच के लिए नमूना लिया गया है। रविवार की रिपोर्ट में मसौधा ब्लॉक के कौशलपुरी कॉलोनी में चार, नगर निगम के टेढ़ी बाजार, अवधपुरी कॉलोनी, सहादतगंज में तीन-तीन संक्रमित मिले।
मुकेरी टोला, रामनगर कॉलोनी, अश्वनीपुरम कॉलोनी, अमानीगंज, अंगूरीबाग, साईं दाता कुटिया, बीकापुर के शेरपुर, मिल्कीपुर के बसवारखुर्द, पूरा ब्लॉक के दर्शननगर, अफतारनगर, भदौली सहित अन्य जगहों पर दो-दो पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल सक्रिय मरीजों में से 2011 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि, मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में 119, महिला अस्पताल में 17, जगत अस्पताल में नौ, चिरंजीव अस्पताल में 27 व आनंद अस्पताल में 15 मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को भी जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी में नॉन कोविड मरीजों की भीड़ उमड़ी। जहां सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य मानकों की धज्जियां उड़ी। कुछ मरीजों को सेवाएं न मिल पाने के कारण बैरंग लौटना भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें