फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ लगाए लोगों पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को विकासखंड हैरिंग्टनगंज के सार्वजनिक इंटर कॉलेज रनापुर में निश्चित समय से करीब डेढ़ घंटा देर से सुबह 9:30 बजे मतगणना प्रारंभ हुई।
विज्ञापन

इस बार मतगणना काफी धीमी गति से हुई। न्याय पंचायत वार बनाई गई कई टेबलों पर शाम साढ़े चार बजे तक एक ही गांव की गिनती चलती रही। पहला परिणाम दोपहर करीब 2 बजे रामपुर जोहन का आया।
दोपहर में मतगणना स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं एसएसपी ने निरीक्षण कर जायजा लिया तथा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। वहीं बाहर खड़ी भीड़ पर डीएम के स्कार्ट में चल रही पुलिस ने बल प्रयोग कर तितर-बितर किया।
विज्ञापन

मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही। मतगणना प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा मतगणना पास देखकर लोगों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों और अभिकर्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण का स्टाल लगा था।
अंदर जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा स्केनर तो लगाया गया था लेकिन वह चल नहीं रहा था। जिन ग्राम पंचायत की मतगणना शुरू की जा रही थी, उस गांव के गणना अभिकर्ताओं को अंदर बुलाया जा रहा था।
आरओ राकेश खन्ना ने शाम साढ़े चार बजे बताया कि अभी तक ग्राम प्रधान पद के लिए केवल तीन परिणाम व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के पांच परिणाम आए हैं। आरओ ने यह भी बताया कि कुछ परिणाम और आये हैं लेकिन आरओ सीट पर नहीं पहुंचा है।
शाम 4:15 बजे तक लक्ष्मणपुर ग्रंथ न्याय पंचायत के केवल लक्ष्मणपुर ग्रंथ ग्राम पंचायत की मतगणना चल रही थी। यही हाल घुरेहटा न्याय पंचायत के स्टाल पर ग्राम घुरेहटा के छह बक्से में से चार बक्से की गिनती हो चुकी थी। पाराताजपुर ग्राम पंचायत में पांचवें बक्से की गिनती जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें