फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दो और मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 11 Apr 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिला महिला चिकित्सालय में सोमवार को एंटीजेन जांच के दौरान दो लोग संक्रमित पाए गए। इसमें से एक संक्रमित ग्रामीण और दूसरा शहरी क्षेत्र का है। दोनों की आरटीपीसीआर जांच भी कराई जा रही है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन

कोराेना के मामले बढ़ने के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। अस्पतालों में भी बचाव संबंधी निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिला पुरुष व महिला अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज में मरीजों के साथ उनके तीमारदार बिना मास्क के पहुंच रहे हैं। ओपीडी से लेकर दवा वितरण काउंटर तक मरीजों की भीड़ लग रही है।

आज और कल होगी मॉकड्रिल
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय राजा ने बताया कि 11 और 12 अप्रैल को जिले के अस्पतालों में मॉकड्रिल कराई जाएगी। इसमें पहले दिन कोरोना को लेकर और दूसरे दिन संचारी रोगों की मॉकड्रिल होगी। इस दौरान कोरोना संक्रमण के प्रसार और मॉकड्रिल की समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों से कोरोना पॉजीटिव पाए गए सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू लखनऊ के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें