फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 97 लोगों का हुआ पंजीकरण, लगी वैक्सीन

विज्ञापन
अयोध्या-जिलाअस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाते लोग - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। आम आदमियों के लिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण सोमवार को शुरू हो गया। पहले दिन जिले में 97 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली। टीकाकरण के बाद किसी भी व्यक्ति में किसी तरह की कोई दिक्कत सामने नहीं आई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर तृतीय चरण में आम आदमियों तक कोरोना वैक्सीन पहुंची है। सोमवार को शुरू हुए टीकाकरण में उत्साह के साथ बुजुर्ग व अन्य बीमारियों से ग्रसित लोग केंद्रों पर पहुंचे और टीका लगवाकर खुद को सुरक्षित किया। पहले दिन प्रयोग के तौर पर जिला चिकित्सालय, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर व राजराजेश्वरी हॉस्पिटल में एक-एक सत्रों का आयोजन किया गया। लोग पहले दिन संबंधित कागजात लेकर केंद्र पर पहुंचे और उनका पंजीकरण सफल होने के बाद उन्हें टीके की पहली खुराक दी गई।
जिला चिकित्सालय में सर्वाधिक 57 लोग पहुंचे। इनमें 54 बुजुर्ग थे। तीन व्यक्ति अन्य बीमारियों से ग्रसित रहे। जबकि मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में 10 बुजुर्ग व चार कोमार्बिड एवं राजराजेश्वरी हॉस्पिटल में 22 वृद्ध और चार कोमार्बिड पहुंचे। इन सभी का पंजीकरण करने के बाद इन्हें टीके की खुराक दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि पहला दिन का टीकाकरण सकुशल संपन्न रहा, किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई। शासन से निर्देश प्राप्त होने पर अगले चरण में टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें