फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए 11 केंद्रों पर भेजी गई कोविड-19 वैक्सीन

विज्ञापन
अयोध्या-जिलामहिला अस्पताल में टीकाकरण की तैयारियों को अंतिम रुप देती स्वास्थ्य पर्यवेक्षक - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के 11 अस्पतालों में शुक्रवार से हो रहे टीकाकरण की तैयारियां बृहस्पतिवार को पूरी की गई हैं। सभी केंद्रों पर दो-दो सौ खुराक वैक्सीन स्टोर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना की गई हैं। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की सूची भी फाइनल की जा चुकी है। शुक्रवार को 2200 लोगों को टीके की पहली खुराक के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री की घोषणा के क्रम में 16 जनवरी से कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। प्रथम चरण में करीब 13 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की खुराक दी जानी है। जिनमें से 16 जनवरी को छह केंद्रों पर 399 लोगों को पहली खुराक दी गई है। अब शुक्रवार को 11 अस्पताल जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया बाजार, रुदौली, सोहावल, मसौधा, मिल्कीपुर, पूरा बाजार व बीकापुर में टीकाकरण किया जाएगा।
प्रत्येक अस्पताल में इस बार दो-दो सेशन बनाए गए हैं। प्रत्येक सेशन पर छह-छह कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पिछले सत्र की तरह इस बार भी लोगों के सत्यापन, विवरण के पोर्टल पर फीड करने के बाद टीके की खुराक दी जाएगी। आधा घंटा तक निगरानी कक्ष में बैठाकर किसी प्रकार की दिक्कत न होने पर रवाना किया जाएगा। बृहस्पतिवार को ही सभी केंद्रों पर वैक्सीन भेजी गई है। केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचने के बाद सीसीटीवी की निगरानी में रखाया गया है। सुरक्षागार्ड भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 11 केंद्रों पर करीब 22 सौ लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक टीकाकरण केंद्र पर रुकना होगा। प्रतिरक्षित व्यक्ति को यदि बेचैनी या किसी भी तरह की समस्या होती है, तो निकटतम स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम और आशा को इसकी सूचना दें। इसके लिए एंबुलेंस सेवा 108 भी उपलब्ध रहेगी। प्रतिरक्षित व्यक्ति भी कोरोना अनुरूप व्यवहारों जैसे-मास्क पहनना, हाथ की सफाई और छह फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखने का पालन करेंगे। प्रत्येक व्यक्ति को 0.5 मिली का एक टीका दिया जाएगा, जिसे इंट्रामस्क्युलर लगाया जाएगा। यह लंबे समय तक असरकारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें