फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खामियों के बीच 15 अस्पतालों में हुआ ड्राई रन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना से बचाव के लिए होने वाले टीकाकरण के लिए जिले के 15 अस्पतालों में सोमवार को ड्राई रन किया गया। इस दौरान अधिकांश अस्पतालों में तकनीकी खामियों से पोर्टल नहीं चल सका, जिससे ड्राई रन की प्रक्रिया ऑफ लाइन की गई। जिलाधिकारी व अन्य प्रशासनिक अफसरों ने विभिन्न अस्पतालों पर पहुंचकर ड्राई रन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले के तीन जिला स्तरीय अस्पताल व मेडिकल कॉलेज दर्शननगर सहित सभी ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण का ड्राई रन संपन्न किया गया। प्रत्येक अस्पताल में दो सेशन बनाए गए थे और प्रत्येक सेशन पर 15-15 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। यहां टीकाकरण के लिए पहुंचे व्यक्ति को तैनात एक पुलिसकर्मी ने कागजात आदि सत्यापन के लिए मांगकर उसे प्रतीक्षा कक्ष में बैठाया। पोर्टल पर इसका विवरण फीड करने की प्रक्रिया होने लगी तो इंटरनेट दगा दे गया। अधिकांश स्थानों पर इंटरनेट की स्पीड अच्छी न होने से ऑफ लाइन ही कार्यवाही की गई। कागजातों के सत्यापन के बाद टीकाकरण कक्ष में व्यक्ति को भेजा गया, जहां टीकाकरण के बाद उन्हें निगरानी कक्ष में बैठाया गया।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिला चिकित्सालय में बने टीकाकरण केंद्र व सीएचसी सोहावल का निरीक्षण किया। यहां इंटरनेट फेल रहने के कारण दो घंटे देरी से ऑफ लाइन प्रक्रिया शुरू की गई। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने प्रतीक्षा कक्ष छोटा होने के कारण बाहर टेंट लगवाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य कर्मी अमित वर्मा को प्रतीकात्मक टीका लगाया गया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि जिले के टीकाकरण केंद्र पर सारी व्यवस्थाएं पूर्ण हैं। हर केंद्र पर पर्याप्त संख्या में चिकित्सीय स्टाफ व पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। मजिस्ट्रेट, पुलिस के अधिकारी व जवान भी तैनात किए गए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों की कई चरणों में प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

तारुन प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी तारुन पर ड्राई रन का शुभारंभ बीडीओ ने किया। अधीक्षक डॉ. वीपी त्रिपाठी ने बताया कि दो सेशन में ड्राई रन संपन्न किया गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. दुष्यंत सिंह ने कार्यक्रम की निगरानी की। बीडीओ सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम सेशन में तीन व दूसरे सेशन में चार लोगों पर ड्राई रन किया गया। पूरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी पूरा बाजार में डॉ. विकास कनौजिया से ड्राई रन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि 50 लोगों को ड्राई रन की प्रक्रिया से गुजारा गया। बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी में एसीएमओ डॉ. दुष्यंत सिंह व एबीएसए उदयभान यादव ने ड्राई रन का शुभारंभ किया। अधीक्षक डॉ. अब्दुल खतीब अंसारी ने बताया कि 28 लोगों पर ड्राई रन किया गया। बीकापुर कोतवाली पुलिस प्रतीक्षालय स्थान पर तैनात थी। साइट न चलने एवं नेटवर्क की दिक्कत होने से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डाटा फीडिंग में दिक्कतें आई। मसौधा प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी में एसडीएम सोहावल अशोक कुमार शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया।
ड्राई रन के दौरान प्रदीप शर्मा, पीपी सिंह, अंशु सिंह सहित 15 लोगों पर पूर्वाभ्यास किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. अबसार अली, डॉ. दिनेश वर्मा, डॉ. सुनील यादव, डॉ. आरएम शुक्ला, बीपी सिंह आदि मौजूद रहे। मया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी मया बाजार में ड्राई रन किया गया। अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार सकुशल ड्राई रन संपन्न हुआ। सत्येंद्र कुमार सिंह व बीडीओ मयाबाजार घनश्याम वर्मा ने ड्राई रन का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें