अयोध्या। कोरोना महामारी से बचने के लिए बिना मास्क पहने घरों के बाहर निकलना प्रतिबंधित है। शुक्रवार को चेकिंग के दौरान बिना मास्क के बाहर घूमते हुए पकड़े जाने पर 445 व्यक्तियों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
कोतवाली नगर 139, थाना कैंट ने 35, कोतवाली अयोध्या ने 22, थाना आरजेबी ने 10, महिला थाना ने 12, पूराकलंदर ने 10, गोसाईगंज ने 6, महाराजगंज ने 21, कोतवाली बीकापुर ने 20, हैदरगंज ने 10, तारुन ने 10, इनायतनगर ने 10, कुमारगंज ने 16, खंडासा ने 11, कोतवाली रुदौली ने 46, थाना मवई ने 31 व पटरंगा थाना पुलिस ने 36 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की।