फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध महिला को पीटकर किया लहूलुहान, गिराया छप्पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेरा बाजार। इनायतनगर थाना क्षेत्र के अस्थना गांव में कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग महिला एवं उसके बेटे को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया है। घटना के बाद घायल महिला को लेकर परिवारीजन इनायतनगर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने घायल महिला एवं उसके परिवारीजनों को सीएचसी मिल्कीपुर भेजवाया। वहीं, तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

अस्थना गांव निवासी एक परित्यक्ता महिला सोनपती गांव के बाहर प्राचीन आबादी की भूमि पर छप्पर रखकर अपना गुजरबसर कर रही है। महिला के कब्जे वाली इस भूमि पर गांव के कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं, इसको लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे गांव के कुछ लोग अपने परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और महिला का छप्पर गिराने लगे।
जब महिला ने विरोध किया तब उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से महिला के सिर पर कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस दौरान विरोध करने पर उसके बेटे को भी जमकर पीटा। महिला का आरोप है कि हमलावर उसके कान का टॉप्स और नाक की सोने की कील भी छीन ले गए हैं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे ग्रामीण घायल महिला को लेकर इनायतनगर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने मेडिकल के लिए घायल महिला को सीएचसी भेजवा दिया। सोनपती ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है लेकिन देर शाम तक केस नहीं दर्ज हुआ था। प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह का कहना है कि हमें तहरीर ही नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें