अयोध्या। जिले में बृहस्पतिवार को 31 नए कोरोना मरीज मिले। जबकि 9 मरीज कोरोना से जंग जीत कर डिस्चार्ज भी हुए। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 7666 हो गई है। इनमें सक्रिय मरीज 134 बचे हैं।
जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। 1963 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें से 31 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 2175 लोगों का जांच के लिए नमूना भी लिया गया है।
बृहस्पतिवार की रिपोर्ट में नगर निगम क्षेत्र के कैंट एरिया, बीकापुर के लुत्फाबाद, तारुन के भदार खुर्द में दो-दो मरीजों समेत बीकापुर के जमोली खुर्द, न्यूना पूरब, चौरे बाजार, मानापुर, खजुरहट, सरायभनोली, मरूई सहाय सिंह, हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के पडरी, कुटिया, शाहगंज, जलालपुर भग्गू, रूरूखास, जोहन, मया ब्लॉक के बबुआपुर, मिल्कीपुर के जोरियम, सोहावल के भर्तुपुर, सकरावल, तारुन के हुसैनपुर, नसरतपुर, मानूपुर, चितावा, नंसा, विजयनपुर, बरांव व रमुआकला में एक-एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।