अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जिले में 84 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। उधर, 121 मरीजों को कोरोना से जंग जीतने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4419 पहुंच गई है। इनमें सक्रिय मरीज 966 हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। ऐसे में कंटेनमेंट जोन की संख्या 558 पहुंच गई है। इनमें सबसे खराब स्थिति सदर तहसील क्षेत्र में देखी जा रही है, जहां सर्वाधिक 248 इलाके कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं। क्लस्टर जोन के मामले में भी सदर तहसील ही सबसे आगे है।
यहां 154 इलाकों को क्लस्टर जोन में रखा गया है। शनिवार को आई रिपोर्ट में भी स्थिति चिंताजनक रही। 84 नए मरीज संक्रमण की चपेट में आए हैं। शनिवार को सहादतगंज में दो, रामनगर में तीन, सहादत अली की छावनी में दो, बीकापुर के पातूपुर में दो, हैरिंग्टनगंज के सेमरा में दो, रामपुर जोहन में दो, मसौधा ब्लॉक के कौशलपुरी में दो, नाका चुंगी में दो और पूरा ब्लॉक के दर्शन नगर में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
इसी तरह सप्त सागर कॉलोनी में तीन, बेगमगंज, अब्बू सराय, शांति पुरम, आवास विकास कॉलोनी, मीरापुर, अंगूरी बाग, ककराही बाजार, मोदहा, जलवानपुरा, टकसाल, गौरा पट्टी, घोसियाना, स्वामी दयानंद मार्ग, रोहिणी कॉलोनी, जिला महिला अस्पताल, बीकापुर ब्लॉक के कोछा खजुरहट में एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। मसौधा ब्लाक के अमौना, डाभासेमर, निराला नगर, मैनुद्दीनपुर, रानी बाजार, वैष्णो नगर, मझवा, खोजनपुर, खानपुर, बिरौली, पूरे हुसैन, सोहावल के रामनगर, सोहावल, भिखारीपुर, पंडितपुर, अमानीगंज, खंडासा, कुमारगंज, अंडूतारा, मया ब्लॉक के गोसाईगंज, भिटोरा, रामपुर बिहारी, रुदौली के सिवान, भेलसर सहित अन्य जगह भी एक-एक मरीज कोरोना की चपेट में हैं। इनमें से अधिकांश को आइसोलेट कराया गया है।