फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज समेत 47 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला न्यायालय के एक न्यायाधीश समेत बृहस्पतिवार को 47 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे न्याय विभाग में हड़कंप मच गया। जज के अलावा राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के तीन स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। इससे जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 1379 हो गई है। उधर, पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन में भेजवाने सहित अन्य बचाव कार्य किए गए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण अब सामुदायिक स्तर पर पहुंच गया है। प्रतिदिन कई ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं, जिनकी कोई हिस्ट्री नजर नहीं आ रही है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में ऐसे ही कई मरीज मिले हैं। इनमें जिला न्यायालय के एक न्यायाधीश भी शामिल हैं। जिन्होंने संदेह के आधार पर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
उधर, दो अधिवक्ता व एक अभियोजन अधिकारी के पॉजिटिव मिलने से कचेहरी पहले ही सात अगस्त तक के लिए सील की जा चुकी है। फिर भी न्यायाधीश के पॉजिटिव मिलने से न्यायपालिका में फिर हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

इसके अलावा राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में तैनात तीन स्वास्थ्यकर्मी, सोहावल ब्लॉक के सुचित्तागंज निवासी एक व्यवसाई के परिवार के तीन लोग, यहीं का एक 45 वर्षीय अन्य अधेड़, छोटी देवकाली निवासी एक युवक, कृष्णानगर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग निवासी युवक, तारुन में एक अधेड़, मया ब्लॉक के बरईपारा में एक युवक, सोहावल के रौनाही में दो व्यक्ति, शहर के गांधीनगर नाका गणपति गेस्ट हाउस के निकट एक, लालकुर्ती में एक, जिला अस्पताल में सर्जरी कराने आए टंडौली निवासी एक व्यक्ति, बीकापुर ब्लॉक के सिहोरिया में एक, मया ब्लॉक के तेलियागढ़ गोसाईगंज में एक, मसौधा ब्लॉक के रघुराज भवन मजनावा गद्दोपुर में तीन, राजा गली अंगूरीबाग में एक, रुदौली के नरौली में एक, गोसाईगंज रेलवे कालोनी में एक, बीकापुर ब्लॉक के मीतनपुर में एक, मया ब्लॉक के कटरा गोसाईगंज में एक सहित अन्य मरीज पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें