फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती समेत 14 और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मया ब्लॉक के गर्भवती महिला सहित जिले में रविवार को 14 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। इनमें 10 की जांच जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में स्थापित ट्रूनेट मशीन से हुई है। जबकि चार की रिपोर्ट आरटी पीसीआर जांच में पॉजिटिव आई है। इन मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कराया गया है। जिले में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 631 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना का कहर जिले में बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन संक्रमित मरीज की तादाद में इजाफा हो रहा है। रविवार को भी 14 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। इनमें 6 मरीज एसिंप्टोमेटिक हैं और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं। जबकि एक गर्भवती है व चार रेंडम सैंपलिंग में पॉजिटिव आए हैं।
पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए राठ हवेली की 65 वर्षीय वृद्धा, पुरानी सब्जी मंडी की 2 वर्षीय बच्ची, यहीं की 20 वर्षीय युवती व 22 वर्षीय पुरुष व सलारपुर सहादतगंज के दो लोग पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के अश्विनी पुरम कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, मया बाजार के भीटी चौराहा गोसाईगंज निवासी 28 वर्षीय गर्भवती महिला, रुदौली के पकड़िया निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, गोसाईगंज निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, ऊंचगांव महबूबगंज में एक व्यक्ति, मुरावन टोला नाका में एक, मुमताज नगर स्थित मिर्जापुर बनबीरपुर में एक व शंकरपुर निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है।
इन मरीजों को कोविड केयर सेंटर झुनझुनवाला व मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन के लिए भेजा गया है। संबंधित इलाकों में कोरोना बचाव से संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें