फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहावल सीएचसी पर भी हो सकेगी सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। सीएमओ घनश्याम सिंह के साथ मंगलवार को सीएचसी सोहावल पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने ओपीडी का निरीक्षण करते हुए कोरोना वायरस के नियंत्रण को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए। लापरवाह कर्मचारियों को फटकार लगाई। कचरा स्टोर को बनाने वाले ठेकेदार को कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ प्रथमेश कुमार ने कहा कि अब सीएचसी पर भी कोरोना संदिग्धों की जांच का सैंपल नि:शुल्क लिया जायेगा। 30 सैंपल प्रतिदिन के लक्ष्य के साथ 6-6 बेड के दो आइसोलेशन वार्ड मरीजों के लिये बनाये गये हैं।
सीएचसी प्रभारी डॉ एके सिंह ने बताया कि केंद्र पर तीन साल से बनाये जा रहे कचरा स्टोर के निर्माण की लापरवाही पर ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए एक माह में कार्य न पूरा होने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई है। सैंपलिंग का कार्य बुधवार से शुरू हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें