शुजागंज। रुदौली क्षेत्र के कोटरा गांव में मुंबई से लौटा तीसरा युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एक ही साथ आए तीन युवकों में दो को पहले ही आइसोलेट किया जा चुका है।
रुदौली तहसील क्षेत्र के कोटरा गांव निवासी युवक 26 जून को मुंबई से आया था। साथ में ही आये दो अन्य पहले ही पॉजिटिव आ चुके थे जिन्हें कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया था। क्लोज कांटेक्ट की वजह से तीसरे युवक का भी नमूना लिया गया था। जिसकी जांच रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर युवक को आइसोलेशन में भेजा है।