फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रूनेट मशीन से पॉजिटिव मिला युवक हुआ निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दो दिन पूर्व जिला अस्पताल में स्थापित ट्रूनेट मशीन से कोरोना पॉजिटिव आया युवक मेडिकल कॉलेज से हुए आरटी-पीसीआर टेस्ट में निगेटिव आया है। इससे जिला अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति हार्निया से पीड़ित था। जांच के उपरांत पुष्टि होने पर जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. आरसी गुप्ता ने ऑपरेशन करने की सलाह दी। कोविड प्रोटोकॉल के तहत आपरेशन से पूर्व कोविड-19 की जांच कराने के लिए ट्रूनेट मशीन का सहारा लिया गया।
आरडीसी में स्थापित लैब से रुटीन जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसे संदिग्ध मानते हुए मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। साथ ही सर्जिकल वार्ड को सैनिटाइज कराया गया। इलाज करने वाले चिकित्सक व स्टाफ नर्स, नमूना लेने वाले एलटी आदि भयभीत हो गए। सर्जन डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में वह मरीज निगेटिव आया है। उसके दोबारा सैंपलिंग की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें