फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहू समेत नौ पॉजिटिव मरीज मिले, हड़कंप

विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। प्रवासियों के साथ ही स्थानीय लोगों में कोरोना संक्रमण के मामले प्रतिदिन मिलने से जनपद के लोगों में खौफ बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को तीन स्थानीय लोगों सहित नौ और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे जिले में हड़कंप की स्थिति है। रिपोर्ट आने के बाद सभी को आइसोलेट करने के अलावा उनके संपर्कियों की शिनाख्त कर क्वारंटीन करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अब तक जिले में प्रवासी श्रमिक व कामगारों में ही कोरोना के मामले पाए जा रहे थे। लेकिन रामपुरभगन में एक ही परिवार के सात लोगों के पॉजिटिव मिलने के बाद से प्रतिदिन इक्का-दुक्का मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को एक ही परिवार के चार लोगों के पॉजिटिव मिलने के बाद बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में तीन और स्थानीय लोग कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे लोगों में भय का माहौल है।
रामपुरभगन प्रतिनिधि के अनुसार बीकापुर विकास खंड अंतर्गत रामपुरभगन बाजार में आशा बहू समेत तीन नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी लोग पहले मिले कोरोना मरीजों के पड़ोसी हैं। इनमें एक आशा बहू शामिल है, जो रामपुरभगन में ही घर-घर सर्वे कर रही थी। जबकि युवक पहले पॉजिटिव आए परिवार का पड़ोसी है। गांव में अब कुल 10 कोरोना मरीज हो चुके हैं।
विज्ञापन

आशा बहू के पॉजिटिव मिलने से ग्रामीण और भयभीत हो गए हैं। बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम दिग्विजय सिंह गांव पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। चौकी प्रभारी उमेश वर्मा ने बताया कि पहले से ही बाजार की सभी दुकानें बंद करा दी गईं हैं। जिन दुकानों को जिलाधिकारी ने चिह्नित किया है, उनके द्वारा होम डिलीवरी बाजार में कराई जा रही है।
पटरंगा प्रतिनिधि के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के पुरांय गांव निवासी एक प्रवासी मजदूर तीन दिन पहले दिल्ली से वापस आया था, जिसका सैंपल भेजा गया था। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गांव में हड़कंप मच गया। राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन ने गांव सील कर दिया है। रुदौली उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, रुदौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके गुप्ता, पटरंगा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह आदि ने कोरोना से बचाव को लेकर कार्य करवाए।
शुजागंज प्रतिनिधि के अनुसार रुदौली के सरयू नदी के किनारे बसे बरई मजरे कैथी में दिल्ली से लौटे एक प्रवासी परिवार की पुत्री की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी रुदौली के प्रभारी डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि एक व्यक्ति 14 जून को परिवार के साथ दिल्ली से आया था। 16 जून को तीन लोगों की सैंपलिंग हुई थी। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आई तो 19 वर्षीय पुत्री पॉजिटिव आई है। शेष की रिपोर्ट नहीं आई है। मौके पर पहुंची टीम ने मरीज को आइसोलेट कर गांव को सील करा दिया है।
मसौधा प्रतिनिधि के अनुसार मलिकपुर धोबी टोला निवासी युवक एक सप्ताह पूर्व गुजरात से ट्रेन से आया था। मसौधा फैसलिटी क्वारंटीन में कोरोना जांच के लिए नमूना देकर वह घर चला आया। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव निकला। पूराकलंदर पुलिस ने गांव पहुंचकर इलाके को सील कराया। स्वास्थ्य टीमों ने मरीज को आइसोलेट कराने के साथ कोरोना बचाव कार्य पूर्ण कराए। वहीं, इसी थाना क्षेत्र के रग्घूपुर गांव में एक अन्य मरीज भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसे भी आइसोलेट कराकर परिवार के संपर्कियों को क्वारंटीन किया गया है। इसी ब्लॉक के कंदेला व अमानीगंज के कुमारगंज में भी एक-एक कोरोना मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें