फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के चार लोगों सहित छह पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में बुधवार को छह और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो वर्षीय मासूम समेत चार लोग एक ही परिवार के हैं। इन लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है। इन्हें संक्रमण कहां से मिला, इसकी तलाश में विभाग के पसीने छूट रहे हैं। जबकि दो अन्य मरीज क्रमश: बीकापुर व हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य टीमों ने गांव पहुंचकर सभी को आइसोलेशन में भेजवाया।
विज्ञापन

बुधवार को रानोपाली चौकी क्षेत्र के हैबतपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इनमें दो वर्षीय मासूम के साथ उसके मां-बाप व दादी भी संक्रमित हैं। बताया गया कि इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है। लेकिन बीते 13 जून को पहाड़गंज स्थित रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे।
वहां से लौटने पर अधिक भीड़ होने की दशा में संक्रमण की आशंका हुई तो रिश्तेदारी के सभी लोगों सहित स्वयं के परिवारीजन की कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग कराया। बुधवार को रिपोर्ट आई तो रिश्तेदारी के लोग तो निगेटिव आए, लेकिन परिवार के सभी चार लोग पॉजिटिव आए। मरीजों को ट्रैस करके सभी को आइसोलेशन के लिए भेजवाया गया। चौकी इंचार्ज रानोपाली अवनीश सिंह ने बताया कि मरीज की परिक्रमा मार्ग पर स्थित परमा एकेडमी के पास हार्डवेयर की दुकान भी है। लेकिन संक्रमण कहां से मिला, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के निमड़ी गांव के मजरे बक्शी का पुरवा निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी हैरिंग्टनगंज के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीएन द्विवेदी ने बताया कि युवक 15 जून को दिल्ली से ट्रेन द्वारा लखनऊ आया और वहां से बोलेरो से मिल्कीपुर तथा मिल्कीपुर से पैदल घर वापस आया था। जिसकी सैंपलिग करवाकर होम क्वांरटीन किया गया था।
पॉजिटिव आने के बाद टीमों का गठन कर दिया गया है। संक्रमित युवक को एंबुलेंस से झुनझुनवाला भेजा जा रहा है। उसके घर के छह लोगों को जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं पुलिस प्रशासन ने गांव सील करने की प्रक्रिया शुरू किया है।
घर में घुस गया युवक, बुलानी पड़ी पुलिस
बीकापुर। विकास खंड क्षेत्र के पकड़ी दुर्गादास पुर गांव में गुड़गांव हरियाणा से घर वापस आए करीब 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी ने बताया कि युवक 11 जून को प्राइवेट साधन से घर आया था। जिसकी 15 जून को सैंपलिग हुई थी और युवक को होम क्वारंटीन किया गया था। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर के बाद एंबुलेंस कर्मी और स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके गांव पहुंची लेकिन युवक घर में घुस गया तथा अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं हुआ तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को कोविड सेंटर झुनझुनवाला आइसोलेट के लिए भिजवाया। अधीक्षक ने बताया कि मरीज के परिवार के छह लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि गांव को जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें