हनुमतनगर। क्षेत्र के ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सरधा के प्रबंधक ने लॉकडाउन के दौरान बच्चों की तीन माह की फीस माफ करने का ऐलान किया है। स्कूल प्रबंधक डॉ. संदीप सिंह के इस फैसले से नर्सरी से लेकर इंटर तक करीब 14 सौ से अधिक पंजीकृत छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।
प्रबंधक ने बताया कि लॉकडाउन में हर अभिभावक परेशान है, हम स्कूल सेवा व बच्चों की शिक्षा के लिए खोले हैं जब अभिभावक ही परेशान है तो मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने अभिभावकों की परेशानी कुछ कम करें। कहा कि जब अभिभावक परेशान होंगे तो उनके बच्चे शिक्षा से वंचित हो सकते है, ऐसे में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए।