फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से आए लकवागस्त वृद्ध की मौत, परिवार क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरभगन। गाजियाबाद से लौटे एक बुजुर्ग उदयराज पाल (59) की शनिवार को मौत हो गई। वह गुरुवार को निजी वाहन से गांव लौटा था। उसका पहले से लकवा का इलाज पहले से चल रहा था। वह घर में क्वारंटीन होकर अलग रह रहा था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर मृतक के कोरोना जांच का नमूना लिया है। ग्रामप्रधान रोशन लाल जायसवाल ने सूचना चिकित्सा अधीक्षक तारुन डॉ. वेदप्रकाश त्रिपाठी और चौकी प्रभारी उमेश कुमार वर्मा को दी तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंची।
मृतक के बेटे ने बताया कि पिता जी का लकवा का इलाज पहले से चल रहा था। ग्राम प्रधान रोशन लाल जायसवाल द्वारा मृत्यु की सूचना चिकित्सा अधीक्षक तारुन डॉ. वेदप्रकाश त्रिपाठी को दी गई।
विज्ञापन

रामपुरभगन चौकी प्रभारी उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर कोरोना की जांच की और सैंपल लिया। उन्होंने बताया कि टीम ने घर वालों को सावधानी के साथ दाह संस्कार करने की बात कही। ग्रामप्रधान ने बताया कि घर के सभी पांच सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें