फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और कोरोना मरीज बढे़

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में शनिवार को तीन और कोरोना मरीज मिलने से इनकी संख्या बढ़कर 59 हो गई। इनमें 55 एक्टिव केस हैं। इसकी पुष्टि मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने की है। वहीं, नये मरीजों को आइसोलेट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात प्राप्त हुई रिपोर्ट में सात नमूने पॉजिटिव आए थे। इन इलाकों को सील करते हुए बचाव के अन्य कार्य पूर्ण नहीं हो सके थे कि शनिवार अपराह्न 153 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 59 पर पहुंच गई है, जिसमें तीन मृतक व एक मरीज डिस्चार्ज हो चुका है। शनिवार को पॉजिटिव पाए गए मरीजों में तारुन ब्लॉक के आगागंज, सोहावल के डेरा मूसी व मिल्कीपुर तहसील के साहिबाबाद के लोग शामिल हैं।
तारुन। तारुन थाना क्षेत्र की आगा गंज बाजार निवासी 45 वर्षीय युवक की मुंबई से निजी वाहन से पुत्र के साथ घर आते समय रास्ते में 15 मई को मौत हो गई थी। वह कोरोना संक्रमित पाया गया था। तभी से उसकेे पुत्र को क्वारंटीन कर नमूना भेजा गया था जो कि पॉजिटिव पाया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेद त्रिपाठी ने बताया कि पुत्र को शव दफनाने के बाद क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें