फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के अमानीगंज में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाला युवक मूल रूप से बस्ती जनपद के विक्रमजोत का रहने वाला है, लेकिन अपने घर न जाकर ससुराल में रुक गया था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद नगर आयुक्त नीरज शुक्ला सहित एसडीएम सदर ने घर के सभी सात लोगों को होम क्वारंटीन रहने की हिदायत देते हुए सभी का सैंपल भेजे जाने के निर्देश दिया है।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व मुंबई से ट्रक पर सवार होकर अयोध्या आए युवक की तबियत खराब हो गई थी। इसके चलते शहर में स्थित अमानीगंज में रहने वाले ससुराल वालों ने अपने घर पर रोक लिया था। मोहल्ले में विरोध के चलते इसकी जीआईसी में थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। फिर भी मोहल्ले में विरोध के चलते प्रशासन ने क्वारंटीन किया था। सोमवार की शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
आसपास के इलाके व घरों के लोग दहशत में आ गए। रात में ही पुलिस टीम ने पहुंच कर चेकिंग की। मंगलवार की सुबह नगर आयुक्त अपनी सैनिटाइजेशन टीम के साथ अमानीगंज पहुंच कर पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया। साथ ही परिजनों से बातचीत कर सभी को होम क्वारंटीन रहने व सैंपल भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक हफ्ते पहले भी बने थे दो बाहरी व्यक्ति चिंता का सबब
एक सप्ताह पहले भी पठान टोलिया में दो और बाहरी युवक मोहल्ले वासियों की चिंता का सबब बने थे। मोहल्ले के एक घर दो लोग टांडा अंबेडकरनगर से आकर रुके थे। वे दोनों लोग कई दिनों तक मोहल्ले में देखे गए। मोहल्ले वालों का यहां तक कहना है कि पास के मदरसे में दोनों युवक रहते थे। बाद में ये युवक कहाँ गए, किसी को जानकारी नहीं है। इसके अलावा मोहल्ले में चार अन्य लोग भी बाहरी प्रदेशों से आये हैं। मोहल्ले वालों का आरोप हैै कि बाहर से आये लोग होम क्वारंटीन नियम का पालन सही से नहीं कर रहे।
250 परिवारों की होगी थर्मल स्क्रीनिंग
कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक निवास स्थल के आसपास लगभग 250 परिवार हैं। सुबह अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद आसपास के सभी घरों के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मजिस्ट्रेट समेत आशा व एनम को तैनात कर दिया गया है। साथ ही होम क्वारंटीन लोगों के लिए पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें