अयोध्या। कोरोना की जांच के लिए बुधवार को मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर से 51 लोगों का सैंपल भेजा गया। वहीं, पूर्व में जांच के लिए गए महिला अस्पताल की डॉक्टर सहित सभी नमूने निगेटिव आए हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि मंगलवार तक गए भेजे नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसी में महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा गुप्ता की रिपोर्ट भी शामिल है।
बताया कि सोमवार को एक नमूना लीक हो जाने के कारण उसकी स्पष्ट रिपोर्ट नहीं आ सकी, जिसका दूसरा नमूना भेजा गया है। बताया कि मसौधा फैसलिटी क्वारंटीन फुल होने के कारण वहां से एक भी नमूना नहीं भेजा गया है।