फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश बनी मुसीबत, 70 मकान ढहे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लगातार बारिश से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को भी लगभग 70 कच्चे मकान धराशायी हो गए। कई लोग बेघर हो गए और उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा स्थान नहीं बचा है। पन्नी तानकर रहना उनकी मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बारिश में ग्राम नियामतपुर मजरे चौधरीपुर निवासी राम तीरथ कोरी और ग्राम बसवार कलां निवासी राजकिशोर का कच्चा मकान गिर गया। ग्राम घुरेहटा मजरे जानकी पंडित पुरवा निवासी मनोराम तिवारी और बीकापुर तहसील के ग्राम नदौना शंकरपुर निवासी कृष्ण कुमार यादव का मकान भी ढह गया।
अयोध्या रायबरेली हाईवे के कुचेरा बाजार में हफ्तों से गिरा पीपल का पेड़ जानलेवा बना हुआ है। बाजारवासी दयाराम पांडे, जगदीश प्रसाद, केदारनाथ व राकेश ने बताया कि हफ्तों से गिरा पीपल का पेड़ नीम के सहारे लटका खड़ा है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली भी ठप है।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक बारिश से रविवार की शाम धेनुवावां में पवन कुमार का खपरैल का मकान ढह गया। ग्राम प्रधान श्यामलाल विश्वकर्मा ने बताया कि सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। इसके अलावा मुमारिच नगर निवासी राम नारायन मिश्र का खपरैल का मकान और छप्पर रविवार की रात गिर जाने से काफी नुकसान हुआ है।
रामपुरभगन प्रतिनिधि के मुताबिक रामपुर भगन पुरानी बाजार निवासी विधवा मायावती और इब्राहिम का घर सोमवार को बारिश से ढह गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप चौरसिया ने बताया कि यह परिवार पहले से ही काफी तंगी से गुजर रहा था अब परिवार के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई हैं। हल्का लेखपाल सूर्यभान वर्मा ने बताया कि दोनों के घर गिरने से हुई क्षति की रिपोर्ट एसडीएम बीकापुर को भेजी जाएगी।
शाहगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बारिश से जाखा गांव के रहने वाले राजित राम पांडेय का बीती रात खपरैल का मकान गिर गया। गांव के मजरे पूरे तुल्ला भगत निवासी रामदेव कोरी का कच्चा मकान गिर गया। ग्राम सभा चांदीपुर नगहरा पंडरी में लगभग आधा दर्जन ग्रामीणों के कच्चे मकान गिर गए हैं। हल्का लेखपाल सुरेश शर्मा ने बताया कि आर्थिक सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जा रही है।
अमरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बीती रात अमानीगंज के ग्राम सभा मोहम्मदपुर के पूरे रामदीन के पुरवा में वेद प्रकाश दुबे उर्फ गुड्डू का घर पूरी तरीके से धराशाई हो गया। मोहम्मदपुर के लेखपाल शोभाराम ने बताया कि बीते 3 दिनों में मोहम्मदपुर गांव में अलगू, संजू देवी, राम सुमेर, जगलाल, अनारकली, राम तीरथ, रामभारत, सजीवन, नाथू, बंसी, जगेश्वर, महेश, राममिलन, पूरे रामदीन में काली प्रसाद, गौरीशंकर, जग प्रसाद, जगदेव, अशोक कुमार, वेद प्रकाश तथा मठिया में संजय नंदकिशोर बूढ़ी में मोहम्मद आलम, विकास, अमर बहादुर तथा पूरे उदलू में नसीर मकान गिरे हैं जिनकी क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।
विकासखंड के ही मानूडीह गांव में भोले, राम केवल, देवराज, मुकुल, जगन्नाथ आदि के मकान बरसात में ढह गए। मानूडीह के लेखपाल राजेश श्रीवास्तव ने बताया क्षतिग्रस्त मकानों की क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें