फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, तीन सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर कोतवाली के नए सरयू पुल पर गौतमबुद्धनगर के एक कुख्यात अपराधी को महराजगंज से पेशी से वापस लौट रही पुलिस की एक मिनी बस को एक बेकाबू कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार तीन सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर अयोध्या पुलिस ने घायल तीनों सिपाहियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गौतमबुद्धनगर के पुलिस के वाहन में कैदी समेत एक एसआई, 10 आरक्षी व एक ड्राइवर सवार थे। हादसे के बाद अन्य पुलिसकर्मी कैदी को लेकर गौतमबुद्धनगर के लिए रवाना हो गए।
गौतमबुद्धनगर के कुख्यात अपराधी वर्तमान में जेल में निरुद्ध अंकित गूजर को वहां की पुलिस मंगलवार को महराजगंज जनपद में पेशी के लिए ले गई थी। वापस लौटते समय रात करीब 9:30 बजे अयोध्या के नए सरयू पुल पर पीछे से आ रही एक कंटेनर ने पुलिस बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बस में बैठे तीन सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायल सिपाहियों को अयोध्या पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस की इस बस में गौतमबुद्धनगर का एक एसआई, 10 आरक्षी व एक ड्राइवर सवार था। वहीं, हादसे के बाद शेष पुलिसकर्मी कैदी को लेकर गौतमबुद्ध नगर के लिए रवाना हो गए।
अयोध्या कोतवाल सुरेश पांडेय ने बताया कि हादसा करने वाले कंटेनर को मौके पर पकड़ लिया गया जबकि उसका ड्राइवर फरार हो गया। घायल होने वाले पुलिसकर्मी कांस्टेबल अंजनी मिश्रा (45) पुत्र नरसिंह प्रसाद मिश्रा, राकेश कुमार यादव (25) पुत्र महेश यादव, बृजेश सिंह (27) पुत्र नरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें