सांसद लल्लू सिंह के आवास पर ज्ञापन सौंपते छावनी परिषद के लोग।
अयोध्या। सेना की ओर से बंद किए सदर बाजार व अन्य मार्गों को खोलने के लिए छावनी परिषद के लोगों ने शनिवार को सांसद लल्लू सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। सांसद ने मामले को रक्षा मंत्री के समक्ष रखने की बात कही।
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार सोनकर ने बताया कि सेना ने आम रिहायशी क्षेत्रों के मार्गों को बंद किया गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इन मार्गों को खोला जाए। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के साथ हुई मारपीट की घटना में भी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने बताया कि प्रकरण में छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी से वार्ता के बाद सांसद ने कहा कि इस प्रकरण को रक्षा मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। ज्ञापन देने वालों में पूर्व सभासद मोहम्मद अपील बब्लू, पूर्व सभासद शादाब आलम, पूर्व सभासद अमरजीत निषाद, नामित सदस्य राम मिलन निषाद, राजू श्रीवास्तव व अन्य लोग शामिल रहे। संवाद