अयोध्या। अयोध्या मामले के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा है कि अयोध्या में जल्द ही भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी मिलकर राममंदिर का निर्माण कराएं।
मंदिर निर्माण में हिंदू-मुस्लिम सभी सहयोग करें। अयोध्या को खूबसूरत बनाया जाए। राममंदिर का ऐसा निर्माण हो कि अयोध्या स्टेशन पर उतरते ही राममंदिर दिखाई दे और राममंदिर पहुंचे तो सरयू नदी का दर्शन हो।
अयोध्या को खूबसूरत बनाना है क्योंकि यह सर्वधर्म की नगरी है। नरेंद्र मोदी एवं योगी जी के नेतृत्व में यह कार्य होना चाहिए, अयोध्या को विकास की सख्त जरूरत है।