फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 केंद्रों पर होगी चकबंदी लेखपाल चयन की परीक्षा

Thu, 05 Nov 2015 12:10 AM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से आयोजित होने वाली चक बंदी लेखपाल (सामान्य चयन)-2015 की परीक्षा के लिए जिले में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही 41 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा में लगभग 22 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को परीक्षा के प्रश्नपत्र यहां पहुंच गए। इन्हें कोषागार में सुरक्षित रखवाया जा रहा है।
विज्ञापन


चकबंदी लेखपाल की यह चयन परीक्षा रविवार 8 नवंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में 11 से एक बजे तक और दूसरी पाली में तीन से पांच बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। इसके लिए फैजाबाद-अयोध्या के साथ ही पूरब में बच्चू लाल इंटर कॉलेज से दक्षिण में बीकापुर और पश्चिम में महोली तक कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 22350 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था कराई गई है।

जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण, नकलविहीन, निष्पक्ष परीक्षा के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। 14 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को लगाया गया है। एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के क्षेत्र में तीन परीक्षा केंद्रों को रखा गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सहायक पर्यवेक्षक/स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रश्नपत्र पुलिस की सुरक्षा में मजिस्ट्रेटों के जरिए परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों तक पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रश्नपत्रों को पैकेट्स अफसरों की उपस्थिति में खोले जाएंगे। परीक्षा समाप्ति के बाद केंद्र पर्यवेक्षक से सील्ड पैकेट्स मजिस्ट्रेटों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में डाकघर को भेजा जाएगा। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की खेप बुधवार को यहां पहुंच गई है। इसे कोषागार के लाक में रखवाए जाने की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर बैठक कल
-चकबंदी लेखपाल चयन परीक्षा की  तैयारियों को लेकर परीक्षा में लगाए अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक कलेक्ट्रेट में छह नवंबर को तीन बजे होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें