फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने शांति-सद्भावना को निकाला मौन शांति मार्च

Sat, 31 Oct 2015 11:41 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोजन में शामिल होने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इंदिरा जी ने न केवल देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया बल्कि विश्व मंच पर भारत की धाक जमा दी।
विज्ञापन


उन्हीं के द्वारा विश्व का इतिहास और भूगोल दोनों बदल गए। कांग्रेस जन उनके त्याग, बलिदान और कुशल नेतृत्व से प्रेरणा लेकर देश व समाज के लिए तन, मन से काम करें।

कमला नेहरू भवन में हुई गोष्ठी में नेताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की नियति निर्माण में उल्लेखनीय योगदान किया। जिसको भुलाया नहीं जा सकता है। गोष्ठी के बाद दोनों नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री के दिशा निर्देश में कांग्रेसियों ने प्रदेश में शांति व सद्भावना के लिए पार्टी कार्यालय से गांधी पार्क तक मौन शांति मार्च किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, सुनील पाठक, अफजाल अहमद, महेश वर्मा, नाजिम हुसैन, उपेंद्र सिंह, चेत नरायन मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें