फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जून तक पूरा कराएं एयरपोर्ट के पहले चरण का काम

Thu, 16 Mar 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। निर्माणाधीन एयरपोर्ट के पहले चरण के कार्यों को जून तक पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अयोध्या के विकास की परियोजनाओं को भी तेजी से पूरा कराने का निर्देश अफसरों को दिया गया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बुधवार को आयुक्त सभागार में अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग से 8 से 9 बिंदुओं पर कार्य के स्थान पर मात्र तीन स्थानों पर कार्य कराने को लेकर असंतोष जताया। शिथिलता की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने एयरपोर्ट के प्रथम चरण के कार्यों को जून माह तक पूरा करने का निर्देश दिया। एयरपोर्ट से ऊपर जा रहे ट्रांसमिशन लाइन को शिफ्ट करने के लिए प्रत्येक दशा में 20 मार्च से अन्य विभागों से समन्वय कर पूरा कराने के लिए कहा। बताया कि इस कार्य में उदासीनता बरतने के कारण अधीक्षण अभियंता जेएन सिंह को शासन से निलंबित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन


लता मंगेशकर चौक के ऊपर से हाईपावर ट्रांसमिशन के तार को हटाने की कार्रवाई करने को कहा। 14 कोसी और पंचकोसी मार्ग के सर्वे और दूसरे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। अयोध्या बसखारी मार्ग के चौड़ीकरण और बाईपास निर्माण कार्यों में तेजी का निर्देश दिया।

कहा कि रामनवमी के मद्देनजर नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, बिजली विभाग आदि प्राथमिकता के आधार पर काम पूरा कराएं। नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिया कि शहर के बाईपास निकास प्वॉइंट, अंडर पास, रायबरेली रोड, सुल्तानपुर रोड, अंबेडकरनगर रोड आदि के निकास बिंदुओं की सफाई कराई जाए।
विज्ञापन


बैठक में डीएम नितीश कुमार, सीडीओ अनिता यादव, एडीएम प्रभाकांत अवस्थी समेत विभिन्न विभागों के अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें