फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन के अंदर कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी कराएं अफसर-मुख्य सचिव

विज्ञापन
बैठक में मौजूद मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, गृह, डीजीपी व अन्य। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने पांचों मंडल के कमिश्नर से कहा कि बेहतर समन्वय व आपसी तालमेल के साथ काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अफसरों को दो दिन के अंदर कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। कहा कि 15 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पुन: समीक्षा करेंगे।
वह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पांच मंडलों के प्रशासन और पुलिस के अफसरों के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर इस बार सख्ती रहेगी। कांवड़ यात्रा की इस बार जल के साथ हवाई निगरानी भी होगी और हेलीकॉप्टर से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने खासतौर से स्वास्थ्य, नगर विकास, विद्युत, पीडब्लूडी, पंचायत, राष्ट्रीय राजमार्ग अभिकरण आदि के अफसरों को इसे पूरा कराने के लिए कहा।
प्रमुख सचिव, गृह अरविंद कुमार ने कहा कि सतत निगरानी की आवश्यकता है। पुलिस महानिरीक्षक ओपी सिंह ने तीन बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता बताई। इसमें ट्रैफिक मैनेज करना, भीड़ को नियंत्रित करना और सभी मंडलों के जनपदीय अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल और उसका रिस्पांस देना आवश्यक बताया।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने पांचों मंडल लखनऊ, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, अयोध्या के तहत आने वाले जनपदों की समीक्षा की। अयोध्या मंडल की तैयारी का प्रेजेंटेशन कमिश्नर मनोज मिश्र ने किया। आईजी अयोध्या ने मंडल के पुलिस और कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें