चौरे बाजार। बैंक ऑफ बड़ौदा चौरे बाजार की शाखा में पिछले चार दिनों से नेटवर्क बाधित होने से लेनदेन प्रभावित हो रहा है।
तमाम उपभोक्ता बैंक शाखा में आकर मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। बैंक में लेनदेन न होने से लोगों का खेती किसानी सहित अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
शाखा प्रबंधक संदीप सिंह ने बताया कि बीएसएनएल सेवा बाधित होने के कारण लेनदेन में दिक्कत हो रही है। फिर भी लेनदेन प्रभावित न हो इसके लिए जनसेवा केंद्र वालों को ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक में बैठाया गया है। ग्राहकों की समस्या का समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।