फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामपथ के चौराहों के लिए ज्यादा जमीन का इंतजाम करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सहादतगंज से नयाघाट तक बनने वाले रामपथ के चौराहों को चौड़ा करने के लिए अधिक जमीन की जरूरत होगी। इसलिए अभी से इस अतिरिक्त जमीन का इंतजाम कर लें। यह निर्देश मंडलायुक्त गौरव दयाल ने अयोध्या विजन डॉक्यूमेंट 2047 की समीक्षा के दौरान राजस्व और लोनिवि अफसरों को दिए।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में बुधवार शाम चार बजे आयोजित इस बैठक में एडीएम प्रशासन अमित सिंह व लोनिवि के इंजीनियरों ने पंचकोसी व चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग के सर्वे कार्य आदि की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। इसके बाद आयुक्त ने कहा कि जिस प्रकार रामपथ में लोनिवि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का चार्ट जारी किया गया था, उसी प्रकार चौदह कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के लिए भी जारी किया जाय। चौड़ीकरण से प्रभावित सभी भूस्वामियों का मूल्यांकन युद्धस्तर पर ड्यूटी लगाकर किया जाय और रोज इसकी समीक्षा हो।
आयुक्त ने निर्माणाधीन जन्मभूमि पथ (सुग्रीव किला से रामजन्मभूमि मंदिर) के कार्य युद्धस्तर पर और गुणवत्ता के साथ कराने के लिए कहा। कहा कि बिना स्पेशलिस्ट डिजाइनर के कोई भी पत्थर आदि न लगाया जाय। जन्मभूमि पथ एक समान दिखने के लिए पत्थर आदि के संबंध में गहन चर्चा की गई। बैठक में आर्किटेक्ट ने पथ में लगने वाले पत्थरों आदि का प्रजेंटेशन दिया।
विज्ञापन

एडीए ने अयोध्या के विभिन्न मठ मंदिरों आदि में फसाड लाइटिंग आदि की जानकारी दी। आयुक्त ने एयरपोर्ट समेत विजन डॉक्यूूमेंट के अन्य कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान नगर आयुक्त विशाल सिंह, सीडीओ अनीता यादव, एडीएम भू अध्याप्ति प्रभाकांत अवस्थी, सीएमओ डॉ. अजय राजा, पीडी आरपी सिंह समेत कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें