फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महाविद्यालय के शिक्षकों ने बुलंद की आवाज

Sat, 25 Feb 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से 15 सूत्री मांगों पर विवि प्रशासन द्वारा सकारात्मक निर्णय न लेने से विभिन्न जिले के करीब 250 शिक्षकों ने शुक्रवार को सामूहिक अवकाश लेकर परीक्षा का बहिष्कार करते हुए विवि परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। मांगों का शनिवार तक निस्तारण न होने पर परीक्षा बहिष्कार करते हुए सभी महाविद्यालयों पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन



शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर वीपी सिंह ने बताया कि शिक्षकों को शासनादेश के तहत प्रवेश सुनिश्चित कराने समेत अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया था। धरने में अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोंडा, बहराइच व बाराबंकी के महाविद्यालयों के करीब 250 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था। विवि प्रशासन द्वारा शांतिपूर्वक चल रहे धरने में व्यवधान उत्पन्न किया गया। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है।

महामंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों की आमसभा ने कुलपति द्वारा कल वार्ता में समस्याओं के निस्तारण के लिए आमंत्रित किये जाने पर धरना-प्रदर्शन एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। कहा कि यदि कल वार्ता में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकले तो द्वितीय पाली से परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा 26 फरवरी से परीक्षा संबंधी सभी कार्य का बहिष्कार व प्रत्येक महाविद्यालय के नोडल सेंटर से प्रश्नपत्र के वितरण रोककर प्रत्येक महाविद्यालय स्तर पर धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। धरने को प्रो. मंशाराम वर्मा, प्रो. अमूल्य कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रो. सुशील सिंह, डॉ. बीके सिंह, डॉ. आशा गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अमृता मिश्रा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें