फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से युवक की मौत, 17 से बारिश के आसार

विज्ञापन
अयोध्या-ठंड व गलन में परेशान लोग। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में कड़ाके की ठंडक का सितम जारी है। घने कोहरे से वाहनों पर रफ्तार थम सी गई है। वहीं बर्फीली हवा कहर बरपा रही है। इससे लोगों की कंपकंपी छूट गई है। दोपहर बाद हल्की धूप भी खिली, लेकिन वह बेअसर रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 17 से 19 तक बारिश होने की संभावना जताई है। मंगलवार दिन का अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, मंगलवार को बीकापुर के जैदपुर निवासी गंगाराम (35) की ठंड लगने से मौत हो गई।
मंगलवार को भी सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सुबह लोग उठे तो कोहरे व तेजी से चल रही हवाओं ने लोगों का स्वागत किया। धुंध छाई रही। लोग आसमान साफ होने व सूर्यदेव के दर्शन के इंतजार में ऊपर की ओर टकटकी लगाए रहे, लेकिन निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के आसपास सूर्यदेव नजर आए लेकिन धुंध के चलते उनकी किरणें धरती तक नहीं पहुंच सकीं। 3.1 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा शरीर में चुभन का अहसास करा रही थी।
मोटर साइकिल सवार लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ा। उनकी रफ्तार थोड़ी-थोड़ी दूर पर थम सी जा रही थी। प्रमुख बाजारों में भी खरीदारों की आमद कम रही। उधर, शुरुआती दौर में कहीं-कहीं प्रशासन की ओर से जलवाए गए अलाव भी ठंडे पड़ गए, जिससे लोगों की मुसीबतें और बढ़ गईं। लोग निजी इंतजाम करके अलाव तापते दिखे।
वहीं, कोहरे का असर रेल व सड़क यातायात पर भी दिखा। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। लोग दिन में भी वाहनों की लाइट चलाकर चलते रहे। वहीं, अधिकांश ट्रेनें भी लेट रहीं तो रोडवेज की बसें भी कोहरा छटने का इंतजार करती रहीं।
तीन दिनों तक बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। उनके अनुसार 17 से 19 जनवरी तक बारिश भी हो सकती है। एनडी यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अगले 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहने व पछुआ हवा के चलने के आसार हैं। जिससे ठंड बरकरार रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें