फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड हवा का कहर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में शीतलहर का प्रकोप बरकरार है। तीसरे दिन गुनगुनी धूप तो निकली, लेकिन ठंड हवा के कारण गलन बरकरार रही। मौसम विभाग ने अभी मौसम में किसी सुधार की संभावना से इनकार किया है। वहीं, जिला प्रशासन इसके बचाव को लेकर भी कोई खास इंतजाम नहीं कर सका है। हालत यह है कि लोग गलन भरी ठंड में ठिठुरने को विवश हैं।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व पछुआ हवा के कारण लोगों की कंपकंपी छूट रही है। तीन दिन बाद सुबह नौ बजते-बजते सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन सर्द हवा भारी रही।
हल्की गुनगुनी धूप से दिन के तापमान में कुछ गर्माहट जरूर देखी गई, लेकिन आमजन को खास राहत नहीं मिली। बर्फीली हवा से लोग सिहर उठे। लोग ऊनी कपड़ों में लिपटकर किसी तरह घर से निकलने का साहस जुटा सके।
विज्ञापन

हालांकि धूप निकलने से दिन के तापमान में उछाल देखा गया। अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक के साथ 10 डिग्री रहा। आर्द्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 94 रही।
सोमवार को हवा की दिशा बदलकर दक्षिणी-पूर्वी होने से अब बादल छाने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि मौसम विभाग अभी बरसात की संभावना से इन्कार कर रहा है, लेकिन मध्यम बादल छाए रहने की आशंका जताई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बादल छाने की उम्मीद है, लेकिन अभी बरसात की कोई संभावना नहीं है।
अलाव के इंतजाम नहीं
जिला प्रशासन की ओर से अभी तक ठंड से बचाव की मुकम्मल व्यवस्था नहीं की जा सकी। सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव का इंतजाम नहीं कराया जा सका। इससे मुसीबतें और बढ़ गई। रेलवे, बस स्टेशनों सहित प्रमुख स्थानों पर ठंड से कांपते नजर आए। यहां अलाव जलते नहीं मिले। हालांकि कुछ स्थानों व चौराहों पर लोगों ने अपने निजी संसाधनों से अलाव की व्यवस्था की थी, जिससे लोग अलाव के आसपास सिमटे दिखे। उधरख् जिला प्रशासन ने शासन के निर्देश पर शीतलहरी अवकाश बढ़ाकर 20 दिसंबर कर दिया है। इससे बच्चों व अभिभावकों ने कुछ तसल्ली महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें