अयोध्या-मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण करते एडीएम सिटी।-संवाद
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अपर जिलाधिकारी नगर/ मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल ने परिवहन, लोकनिर्माण विभाग व साकेत महाविद्यालय के प्रतिनिधियों आदि के साथ साकेत महाविद्यालय में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए हेलीपैड निर्माण स्थल का भ्रमण किया।
अपर जिलाधिकारी नगर ने बताया कि मुख्यमंत्री के 19 अक्तूबर को संभावित आगमन को देखते हुए व अन्य वीआईपी के आगमन के मद्देनजर हेलीपैड के निर्माण का कार्य सोमवार से प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव के लिए यहां पर हेलीपैड का निर्माण होगा। झांकी तैयारी स्थल में बदलाव किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 19 अक्टूबर को अयोध्या भ्रमण प्रस्तावित है। वह दीपोत्सव स्थल के निरीक्षण के साथ साथ श्रीरामजन्मभूमि का दर्शन व मंदिर निर्माण स्थल का अवलोकन करेंगे। इसको देखते हुये जल्द से जल्द दीपोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिया गया है। संवाद