फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 24 घंटों में बदली-बूंदाबांदी

Thu, 07 Jan 2016 10:46 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद सहित आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे में बदली रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावनाएं हैं। ऐसा राजस्थान में बने चक्रवाती हवाओं के गोले से होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पछुआ हवा इसे खींचकर दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पार कराते हुए फैजाबाद तक पहुंचा सकती है। ऐसा हुआ तो बदली के साथ फैजाबाद, सुलतानपुर, अमेठी, बाराबंकी और अंबेडकरनगर में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में चक्रवाती हवाओं का गोला बना हुआ है। पश्चिम में बने इस विक्षोभ के आगे बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ऐसे में दिल्ली, हरियाणा, एनसीआर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पानी गिरने की संभावनाएं हैं। इस विक्षोभ से फैजाबाद और इनके मंडलों में भी बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में बदली रहने और बूंदाबांदी से ठंड और बढ़ेगी।

ठंड और पानी से गेहूं, सरसों व दूसरी फसलों को फायदा होगा। डा. मिश्र ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। इससे गेहूं और सरसों के उत्पादन में कमी आ सकती है।
विज्ञापन


अभी ठंड का रहना फसलों के लिए लाभकारी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री अधिक और अधिकतम सामान्य से पांच डिग्री अधिक हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें