फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी से भिड़ी बाइक बुजुर्ग की मौत

Wed, 01 Mar 2017 10:48 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
मिल्कीपुर अमानीगंज मार्ग पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खंडासा थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर-अमानीगंज मार्ग पर हाजीपुर गांव के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार एसयूवी में पीछे से बाइक जा भिड़ी। हादसे में बिना हेलमेट के बाइक चला रहे बुजुर्ग की घटना स्थल ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार मृतक की पत्नी, बहू व नाती घायल हो गया है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां से गंभीर रूप से घायल मासूम को जिला अस्पताल फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उधर मौका पाकर दुर्घटना करने वाले एसयूवी का चालक वाहन लेकर भाग निकला। 

बुधवार सुबह 10 बजे केदारनाथ शुक्ला (55) निवासी गड़ौली पूरे शुक्ल थाना खंडासा, अपनी पत्नी अशोकपती (52), बहू रीना (36) पत्नी अशोक कुमार व नाती आकर्ष शुक्ल (6) को बाइक पर बिठा कर अपनी बहन से मिलने नौगवां जा रहे थे। बाइक पर मासूम को फ्यूल की टंकी पर बिठा बुजुर्ग बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे।
विज्ञापन


हाजीपुर गांव के पास बाइक को क्रॉस कर एक तेज रफ्तार एसयूवी ने आगे जाकर अचानक से ब्रेक लगा दी। बाइक चालक बुजुर्ग नियंत्रण खो बैठे और बाइक एसयूवी में पीछे से जा टकराई। बाइक की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण दौड़ पड़े लेकिन तब तक चालक मौका पाकर वाहन ले भाग निकला। ग्रामीणों ने वाहन का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी। तब तक खून से लथपथ घायल बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। 

पुलिस ने घायल महिलाओं और हादसे में छिटक कर दूर जा गिरे मासूम को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बच्चे की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।

जबकि मृतक की पत्नी और बहू का उपचार सीएचसी में चल रहा है। थानाध्यक्ष मिथलेश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर एसयूवी के मालिक के भाई वजीउर रहमान निवासी सिड़सिड़ को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें