फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए आफत बनी उमस भरी गर्मी

Sun, 30 Aug 2015 11:45 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इनमें ज्यादातर बच्चे दिमागी बुखार से जूझ रहे हैं। वार्ड में भर्ती बच्चों के सिर पर परिवारीजन लगातार पट्टी कर रहे हैं। लेकिन बुखार उतरने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


जलालपुर रुदौली की रहने वाली सरोज कुमारी को शुक्रवार शाम अस्पताल में भर्ती किया गया है। तेज बुखार होने के साथ-साथ जुबान भी गायब हो गई है। वह सब को देख रही है, लेकिन बोल नहीं पा रही है।

ग्लूकोज का पानी और इंजेक्शन आहार बन गए हैं। सरोज के पिता राम दुलारे का कहना है कि तीन दिन बीत गए, बिटिया की आवाज नहीं सुनी।

सतनपुर खंडासा निवासी राजेश यादव (5) पुत्र मंशाराम यादव को गुरुवार से बुखार आ रहा है। तबियत अधिक खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। राजेश के भी पूरे शरीर पर ठंडे पानी से पट्टी की जा रही है।
विज्ञापन


यही हाल महुरा बाजार परसपुर निवासी सरयू प्रसाद के पांच वर्षीय पुत्री दिव्यांशी का है।  बिटिया को तेज बुखार होने पर उसके पिता ने रात तकरीबन डेढ़ बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

इसके अलावा अखिलेश (5) पुत्र संदीप कुमार, प्रिया (8) पुत्री छोटेलाल, सुशील कुमार (12) पुत्र राम भरोसे, किरन कुमार (12), पुत्री नंदलाल, अंशु (6) पुत्री राजकुमार को बच्चा वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि वायरल फीवर का समय चल रहा है। इस समय बुखार आता है तो पांच से सात दिन तक बना रहता है। बुखार तेज होने पर पैरासीटामॉल की दवा तुरंत दें और सिर पर पानी की पट्टी करें। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सक से इलाज कराएं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें