बीकापुर। हैदरगंज थाना क्षेत्र के न्यूना पूरब निवासी बालक ने रविवार सुबह घर में रखे कीटनाशक को दूध समझ कर पी लिया।
तबीयत खराब होने पर परिजन उसे सीएचसी बीकापुर ले आए। हालत में सुधार होने पर फार्मासिस्ट ने बालक को घर भेज दिया।
गांव निवासी आदित्य (4) पुत्र सत्यवीर ने रविवार सुबह घर के अंदर रखी खरपतवार नाशक दवा को दूध समझ कर ढक्कन खोल कर पी लिया।
सीएचसी लाने पर सुबह करीब 9 बजे इमरजेंसी में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। फार्मासिस्ट यदुनाथ यादव ने दवा के बाद हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया। फार्मासिस्ट ने बताया कि बालक ने काफी कम मात्रा में दवा का सेवन किया था, जिससे हालत में सुधार हो गया।