फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा की तेरहवीं के दिन ठंड से पौत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के ढेमा शिवबक्श राय में बाबा की तेरहवीं के ही दिन पौत्र की मौत से कोहराम मच गया। गांव के मजरे पूरे राम चरन तिवारी में ठंड लगने से कक्षा आठ के छात्र शिवम (13) की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम ढेमा शिवबक्श राय वैश्य मजरे पूरे राम चरन तिवारी निवासी शोभनाथ तिवारी की कैंसर से मौत हो गई थी जिनकी रविवार का तेरहवीं थी। परिवारीजन व्यवस्था में लगे थे। तभी मृतक का पोता शिवम ठंड की चपेट में आ गया। परिवारीजनों के अनुुसार, शिवम नित्यक्रिया के लिए जा रहा था और अचानक गिर गया।
उसेे उल्टी आ रही थी। ग्राम प्रधान रमेश तिवारी ने बताया कि आनन-फानन में परिवारीजन इलाज के लिए उसे लेकर भागे लेकिन घर से थोड़ी दूर पर ही रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से लोग हतप्रभ हैं। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूूूरे गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें