मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शांति एवं सुरक्षा के लिए प्रशासन ने 19 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। मुख्यमंत्री 31 मई की सुबह 9 बजे हवाई पट्टी पहुंचेंगे।
यहां से हनुमानगढ़ी, श्री राम जन्मभूमि, राम की पैड़ी जाएंगे व सरयू का दर्शन करेंगे। इसके बाद संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अवध विश्वविद्यालय 11 बजे पहुंचेंगे। 12 बजे वह मंडलीय विकास व कानून व्यवस्था की सर्किट हाउस में समीक्षा करेंगे। 12 बजे वह दिगंबर अखाड़ा पहुंचेंगे।
इसके बाद वह छोटी छावनी जाएंगे, जहां जन्म उत्सव समारोह में शामिल होंगे। पांच बजे प्रधान डाकघर में पासपोर्ट पंजीयन केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद लखनऊ चले जाएंगे।
प्रशासन ने फैजाबाद और अयोध्या में उनके प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के साथ मार्गों पर कड़ी सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।